पाकुड़, अप्रैल 16 -- सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात गुरूवार को डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने सभी सफल 42 छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर से कुल 42 विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। जिसमें सभी 42 बच्चों ने अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट होने का गौरव हासिल किया। मौके पर एलएमसी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अदलखा साहब, असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर झारखंड जोन एच एवं स्कूल के मैनेजर डॉ़ विजय कुमार ने बच्चों को बधाई संदेश भेजा एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह...