डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन
चाईबासा, अक्टूबर 3 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में डीएवी सीएमसी दिल्ली के निर्देशानुसार महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्राचार्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से एकता दौड़ निकाली गई, जिसमें कक्षा तृतीय से 12वीं तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सद्भाव एवं भाईचारे से जुड़े नारे लगाए। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' से गूँजा स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.