चाईबासा, जून 21 -- गुवा। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें करीब 400 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।प्राचार्य प्रवीण कुमार ने संबोधित करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।योग प्रशिक्षक राजवीर सिंह के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसए...