पाकुड़, जून 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा वर्तमान समय में योग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीपीएस पाकुड़ में योग शिविरयोग के महत्व पर प्रकाश उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक नरोत्तम घोष एवं विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके ...