गोड्डा, अप्रैल 16 -- महागामा,एक संवाददाता, महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 99.52% छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।परीक्षा परिणाम में शिवम कुमार ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रूपल राज ने 97.8% और आद्याश्री ने 97.6% अंक लाकर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सत्र में कुल 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 209 में से 131 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभाव...