गोड्डा, मई 13 -- महागामा एक प्रतिनिधि : सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए महागामा पुलिस द्वारा मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर भी ...