सिमडेगा, जुलाई 10 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रार्थना सभा में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन विषय पर आधारित एक लघु नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा मतदान के प्रति जागरूक करना था। कक्षा नवमी के छात्र बनेद्य बख्शी एवं छात्रा वंदना बख्शी ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से निर्वाचन आयोग के सामाजिक जागरूकता अभियान का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया। नाटक में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, जानकारी को अद्यतन रखने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी को सरल एवं प्रेरक ढंग से दर्शाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जाग...