चाईबासा, अगस्त 2 -- नोवामुंडी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों 12 पदक जीते। खेल प्रतियोगिता का आयोजन मेजबान विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी की प्राचार्या शशिकला उपस्थित रहीं। वहीं, मेजबान विद्यालय डीएवी बिष्टूपुर की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने प्रतियोगिता का कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि में डीएवी पब्लिक स्कूल झींकपानी के प्राचार्य विवेकानंद घोष, डीएवी पब्लिक स्कूल सिजुआ के प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी, डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा के प्राचार्य मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Munger News: डीएवी एथलेटिक्स प्रतियोगिता श...