बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर चतुर्थ मीट-2026 में बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सात एवं आठ अगस्त को आयोजित इस क्लस्टर मीट में बिहार जोन-सी, डी, जी व आई के अंतर्गत विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, रोलर स्केटिंग, तीरंदाजी एवं शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन क्लस्टर मीट की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बीआरडीएवी आईओसीएल बरौनी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों की शानदार उपलब्धि हासिल की। फुटबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में विद्यालय की टीम उपविजेता रही और रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 ...