बोकारो, जुलाई 25 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन आई कथारा के निर्देशन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 क्लस्टर लेबल प्रतियोगिता का आगाज़ हो चुका है जिसमें डीएवी के विविध विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने अपना शानदार प्रदर्शन ज़ारी रखते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेलों में डीएवी पब्लिक स्कूल को 13 स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य मिलाप्रतियोगिताएँ विद्यालय की कबड्डी टीम अंडर 17 विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक जीती तो वहीं खो-खो टीम अंडर-17 भी विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं वालीवॉल टीम भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता। साथ ही योग प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, अंडर 14 बालिका वर्ग ने रजत पदक व अंडर 17 बालि...