रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी नेशनल गेम्स के दूसरे दिन बुधवार को रांची के विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल स्पर्द्धाओं में दमखम दिखाया। खेलगांव में खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, चार गुना-400 रिले रेस, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स खेल के अंडर 17 ट्रिपल जंप में झारखंड के पृथ्वीराज यादव ने रजत पदक जीता। बंगाल के राज मंडल ने स्वर्ण और दिल्ली के आर्यन प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में बंगाल के राज मंडल पहले स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पीयूष राज दानिका (मध्य प्रदेश) व तृतीय स्थान कमल कुमार रवानी (झारखंड) ने प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में झारखंड के विवेक कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 लंबी कूद में झार...