रांची, अप्रैल 15 -- रांची। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें शामिल सभी 245 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। स्कूल के कुल छात्रों में से 90 प्रतिशत ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा, जहां शुभा सेठ 97% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं। वहीं, निष्ठा खाखा 96.6% अंकों के साथ दूसरे और मयंक कुमार 96.2% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहनीय बताते हुए इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत को दिया और सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।टॉप-3शुभा यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.