बोकारो, जुलाई 3 -- डीएवी दुग्दा के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इन सफल विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य पीके पाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल धनबाद द्वारा आयोजित टैलेंट कार्निवल 2026 तथा जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं कविता प्रतियोगिता, बोकारो सहित विभिन्न आयोजनों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। सम्मानित विद्यार्थियों में नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की आरोही, साक्षी, रेखा एवं अंकिता, कक्षा छठी की अनामिका तथा कक्षा दशवी की देवांशी शामिल रहीं। गायन प्रतियोगिता में कक्षा आठवी की हिमांशी, वादन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के आरव तथा ...