डीएवी ढोरी में सीबीएसई का क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू
बोकारो, अगस्त 9 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, ढोरी सीसीएल में सीबीएसई के तत्वावधान तथा सीओई पटना के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन क्लासरूम मैनेजमेंट' शनिवार से शुरू हुआ। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन की नवीन, प्रभावी एवं व्यवहारिक तकनीकों से अवगत कराकर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना है। प्राचार्य सह एआरओ निशिकांत कर ने कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन्स अभिषेक कुमार, प्राचार्य, जीजीपीएस बोकारो तथा शिव शंकर यादव, पूर्व प्राचार्य, इस्पात विद्यालय का स्वागत किया। प्राचार्य निशिकांत कर ने कहा कि आज के बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षक का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। वहीं रिसोर्स पर्सन्स ने कार्यक्रम के उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.