धनबाद, मई 9 -- डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में शुक्रवार को सीएसआईआर-सिंफर के वैज्ञानिकों की ओर से 'बौद्धिक संपदा अधिकार' पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्या महुआ सिंह ने वैज्ञानिक डॉ. पिनाकी सरकार और डॉ. सुजान शाहा का स्वागत किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क जैसे अधिकार नवाचारों को वैश्विक बाजार में उचित वाणिज्यिक मूल्य दिलाते हैं। भारत, विश्व व्यापार संगठन का सदस्य होने के नाते 'ट्रिप्स' करार के मानकों का पालन करता है। महुआ सिंह ने कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। वैज्ञानिकों ने 26 अप्रैल को डब्ल्यूआईपीओ के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को भविष्य में हरसंभव मदद का वचन दिया। यह भी पढ़ें- बीडीए कॉलेज पिछरी में कार्यशाला इस दौरान बौद्धिक संपदा को कानूनी स...