डीएवी डिगवाडीह में अभिभावक-शिक्षक सभा
धनबाद, मई 17 -- जोड़ापोखर। डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में शनिवार को इस सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक सभा हुई। इसका उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और समग्र विकास पर चर्चा करना रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों की प्रगति, उपलब्धियों व सुधार की संभावनाओं पर व्यक्तिगत संवाद किया। प्राचार्या महुआ सिंह ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। विद्यालय का वातावरण जितना सकारात्मक होगा, बच्चों का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण पद्धति और अनुशासित वातावरण की सराहना की। प्राचार्या ने अभिभावकों का आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- नामांकित छात्रों के अभिभावकों के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन यह भी पढ़ें- आचार्य अभिभावक बैठक में शैक्षिक उन्नयन पर चर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.