देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं और पुलिस की भूमिका को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर डोभाल से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को बुके भेंट कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। उनका आरोप है कि सत्ता के दबाव में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास हुआ। यह भी पढ़ें- देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत के बाद बवाल; आधी रात दो छात्रों का अपहरण, ABVP दफ्तर से छुड़ायाचुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप और एबीवीपी ...