एटा, मई 19 -- डीएवी मैदान में चल रहे अलीगंज प्रीमियर लीग एपीएल के दूसरे दिन देर रात्रि खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर ने टॉस उछालकर किया। दूसरे दिन का पहला मुकाबला कोतवाली अलीगंज और थाना जसरथपुर की टीमों के बीच खेला गया। कोतवाली अलीगंज के कप्तान मनीष बलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अलीगंज थाना की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरा मुकाबला छिबरामऊ और बालाजी अकादमी एटा के बीच खेला गया।छिबरामऊ टीम के कप्तान बड़े शाक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। यह भी पढ़ें- पड़रिया पैंथर्स और एसआरएस टाइगर्स की जीत टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी। मै...