चाईबासा, अप्रैल 16 -- गुवा । सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, सेल-बी.एस. एल, गुवा के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के टॉपरों में अजहर खान ने 95.4 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा आयुषी कुमारी ने 93.2 % अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सोहम सिद्धार्थ रहे, जिन्होंने 86.4 % अंक हासिल किए | विद्यालय का यह परिणाम संतोषजनक और सराहनीय माना जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडे ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : दसवीं बोर्ड परीक्षा में ...