चाईबासा, अगस्त 7 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के खिलाड़ियों ने 31 जुलाई 2026 को डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 52 पदक अपने नाम किए। इनमें 23 स्वर्ण, 16 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा, नोवामुंडी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया और रजत पदक हासिल किया। इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा के खिलाड़ियों ...