रामगढ़, जून 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में गुरुवार को एक विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार ने वर्ग दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों का कक्षा लिया। जीएम ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास तथा दृढ़ संकल्प से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके पहले विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने महाप्रबंधक महोदय को पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय परिवार के तरफ से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...