रामगढ़, जून 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, हरित पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन में महत्व के बारे में बताया। साथ आस पास के लोगों को इसके लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान यह भी पढ़ें- स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक व वाद-विवाद प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...