रांची, मार्च 15 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। मुख्य वक्ता समिता सिन्हा और अर्चना अग्रवाल ने सीबीएसई के निर्देशों के तहत कक्षा प्रबंधन और अनुशासन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षण शैली प्रभावी बनाने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने शिक्षकों से सदैव सीखने की जिज्ञासा बनाए रखने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...