रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में सोमवार को जालियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा में स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्राचार्य प्रदीप झा ने विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन व नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वहीं, स्कूल के कनिष्ठ वर्ग में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुआ। पार्श्व गायिका आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि व स्वरांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती व बैसाखी पर रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल में मना डॉ अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्र...