रांची, सितम्बर 26 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में नवरात्र उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कक्षा तीसरी और चौथी के छात्रों के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरुआत एक नृत्य नाटिका से हुई। इसमें नवरात्रि के नौ रंगों और महिषासुरमर्दिनी का अद्भुत चित्रण किया गया। छात्रों ने मां दुर्गा से संबंधित विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य पीके झा ने छात्रों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना। अंत में सभी ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.