धनबाद, मई 10 -- धनबाद। डीएवी कोयला नगर में शनिवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य डोलन चंपा बनर्जी ने कहा कि टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, चिंतक, शिक्षाविद् और कवि थे। उनकी रचनाएं आज भी साहित्य, संगीत, कला और दर्शन के क्षेत्र में लोगों को गहराई से प्रेरित करती हैं। रवींद्र संगीत की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। वहीं जूनियर विंग में मातृ दिवस हर्षोल्लास, उत्साह व भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने माताओं का स्वागत कर मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। पापिया चटर्जी समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनी यह भी पढ़ें- एसआर डीएवी में साहित्यकार योगदान पर चर्चा यह भी पढ़ें- बीसीसीएल में कवि गुरु रवींद्रनाथ टैग...