वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को विकसित भारत विजन पर विशेष संवाद और जर्नल का विमोचन किया गया। विभाग के विशिष्ट पूर्व छात्र और अर्थशास्त्री प्रो. आईडी गुप्ता ने विकसित भारत-2047 पर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुरातन छात्रों से संवाद किया। प्रो. गुप्ता ने राष्ट्रों के उत्थान और पतन के आर्थिक-सामाजिक कारणों का विश्लेषण करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति केवल आर्थिक वृद्धि से नहीं, बल्कि संस्थागत सुदृढ़ता, नैतिकता, पारदर्शिता और सांस्कृतिक मूल्यों से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ईमानदार और समर्पित शिक्षकों की होगी। युवाओं को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहकर ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रभावना से...