वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी की ओर से गुरुवार को पुरा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से डीएवी के 200 से ज्यादा पुराछात्रों को आमंत्रित किया गया है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि सम्मेलन में चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत सीवी सुब्बाराव, लखनऊ विवि के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व डीन प्रो. आईडी गुप्ता, खेदनलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक और उद्यमी विजय कुमार जायसवाल और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रवक्ता रामलाल यादव शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...