हजारीबाग, अप्रैल 26 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिडीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, हजारीबाग ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आइआइटी जी मेंस 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परसेंटाइल अर्जित कर न केवल अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का नाम भी रोशन किया है।इस वर्ष परीक्षा में विद्यालय के तन्ज़ेब अहमद 99.15 परसेंटाइल, कृष्णा- 98.70,हेमंत राज 96.52, अलीना काइज़मी - 94.96,प्रियंक रंजन - 94.70,आयुष राज- 94.15,अनुष्का- 90.32 परसेंटाइल लाया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि विद्यालय की समर्पित शैक्षणिक व्यवस्था एवं सु...