रांची, मार्च 17 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। डीएवी स्कूल बेड़ो के विद्यार्थियों ने मंगलवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान झारखंड विधानसभा की कार्यवाही देखी। विद्यालय के छात्र और शिक्षकों का दल जब विधानसभा की दीर्घा में पहुंचा, तो छात्रों के चेहरे पर उत्साह और जिज्ञासा साफ झलक रही थी। इस दौरान छात्रों ने विधानसभा की भव्यता के साथ-साथ सदन की कार्यवाही को भी करीब से समझा। इसमें प्रश्नकाल में जनहित के मुद्दों पर मंत्रियों से सवाल पूछने की प्रक्रिया, बहस और चर्चा, विधेयकों व प्रस्तावों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तार्किक संवाद और निर्णय प्रक्रिया, विधायी कार्यों के निपटारे और मतदान की प्रणाली आदि शामिल हैं। अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं: विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्...