डीएवी के बच्चों ने जवानों के लिए बनाई 300 राखियां
गुमला, अगस्त 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हस्तनिर्मित राखी अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया।विद्यार्थियों ने अपने हाथों से 300 से अधिक राखियां तैयार कीं। इन राखियों को भारतीय डाक के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों को भेजा जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। प्रधान डाकघर गुमला के डाकपाल शिवशंकर ठाकुर ने कहा कि इस तरह के अभियान से नई पीढ़ी में डाक सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: सविमं गुमला में 130 छात्राओं ने बनाए रक्षा सूत्र साथ ही बच्चों में देशभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.