रांची, फरवरी 11 -- रांची। डीएवी शिक्षादीप, हेहल के शैक्षणिक कार्यक्रम एडुवेंचर के तहत बुधवार को 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान का भ्रमण किया। उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पशु-पक्षियों के रहन-सहन और आहार के बारे में जाना। शिक्षकों ने मौके पर ही बच्चों को जैव विविधता, पारिस्थितिकी संतुलन और वन्यजीव संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। इस यात्रा ने छात्रों को किताबी ज्ञान को प्रकृति के करीब रहकर समझने का अवसर प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...