अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। ई-जोन की प्रतियोगिता में डीएवी टांडा के खिलाड़ियों ने का दबदबा रहा। टांडा के छात्र खिलाड़ियों ने कबड्डी एवं वालीबॉल में स्वर्ण पदक जीत करके नाम रोशन किया है। डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल-2026 की जोन-ई की प्रतियोगिता में हुई।जिसमें विभिन्न जिलों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टांडा के छात्र खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी एवं वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल टांडा ने फाइनल में क्रमश: प्रयागराज को और ऊंचाहार रायबरेली को हराकर दोनों खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता में अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। कबड्डी और वॉलीबॉल में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम...