लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने बताया कि इस वर्ष कुल 240 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। परिणाम में सिमरन कुमारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनिष्ठा कुमारी 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, शांभवी वत्स 94.6 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। हर्ष कुमार और अर्पिता आनंद ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- डीपीएस बैदराबाद के छात्रों का शानदार प्रदर्शन इसके अलावा अतुल्या ...