देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता डीएवी कॉलेज परिसर में शनिवार को नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ का लोकार्पण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने ध्वज स्तंभ का लोकार्पण करने के बाद तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी। राष्ट्रगान के बीच उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय प्रतीकों की स्थापना से छात्रों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मि...