रांची, मार्च 11 -- रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू में सत्र 2026-27 के लिए 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को सुबह 9 से 11:30 बजे तक होगी। इस वर्ष विज्ञान और कॉमर्स के साथ-साथ अभिभावकों की विशेष मांग पर कला संकाय में भी नामांकन शुरू किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 14 मार्च तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...