रांची, जून 19 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को जागरुकता अभियान चलाया। कैडेट्स ने रांची के शीर्ष प्रशासनिक, पुलिस व सेना के अधिकारियों और गणमान्य लोगों से मिलकर योग का संदेश दिया। साथ ही, वृद्धाश्रम का दौरा कर बुजुर्गों को योग के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का मार्गदर्शन एसके राणा, मोहित सिन्हा और विवेक जायसवाल ने किया। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में दूसरे दिन भी वर्चुअल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- योग कार्यक्रम के जरिए जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...