बोकारो, अगस्त 11 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एमएसवीपी) 2025-26 अपने नाम कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए दो लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों के स्वच्छता संबंधी मानकों का मूल्यांकन किया गया था। प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार विद्यालय की पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आरएस मिश्रा...