बोकारो, अगस्त 26 -- कथारा। डीएवी कथारा के विद्यार्थियों ने डीएवी के प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले खेलों में एक बार फिर से अपना परचम लहरा दिया है। वॉलीबॉल के सभी वर्गों अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 के खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में भी विद्यालय की अंडर 17 टीम ने झारखंड के अन्य डीएवी स्कूलों की टीमों को शिकस्त देते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि 23-24 अगस्त को ये प्रतियोगिताएं जामाडोबा डीएवी में संपन्न हुई थीं। मंगलवार को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान के द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की कबड्डी, फुटबॉल व मार्शल आर्ट की टीमों के विजयी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि बच्चे खेलों के द्वारा सर...