बोकारो, अप्रैल 17 -- कथारा, प्रतिनिधि। सीबीएसई दसवीं बोर्ड का परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने आशातीत सफलता प्राप्त की है। 95.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रियेश कुमार विद्यालय के टॉपर बने। वहीं प्रकृति प्रधान ने 94.6 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान को सुशोभित किया एवं अदिति कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 238 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने कहा कि विद्यालय अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए हमेशा से क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्यार्थी रहे सफल यह परीक्षा फ...