सोनभद्र, फरवरी 11 -- अनपरा,संवाददाता। बीते 9 और 10 फरवरी को सम्पन्न 8वीं एन.सी.एल. अंतरक्षेत्रीय संगीत प्रतियोगिता में डीएवी ककरी चैम्पियन का ताज अपने नाम किया है। सिंगरौली और सोनभद्र परिक्षेत्र की सभी परियोजनाओं के विद्यालयों के प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। लय और ताल के अद्भुत सामंजस्य की बदौलत अर्जित मिश्र ने विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया।कव्वाली गायन में भी निर्णायक मंडल ने ककरी को प्रथम स्थान दिया।लोक संस्कृति में श्रेया साहू को द्वितीय स्थान से नवाज़ा गया। हारमोनियम वादन में विद्यालय केओम अग्रवाल द्वितीय स्थान मिला । भजन गायन में तृप्ति मालवीय ने विद्यालय को द्वितीय स्थान दिलवाया। इन सभी परिणामों के चलते निर्णायक मंडल ने डीएवी ककरी को ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया।उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे ने विज...