बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित डीएवी ओलंपियाड में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर6 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सूचना व संचार प्रौद्योगिकी ,गणित, विज्ञान व अंग्रेज़ी विषयों में आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में सरदार रणवीर सिंह कक्षा10, अनामिका सिंह कक्षा10,मेहराज दिन कक्षा11 सूरज राज व कक्षा12 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी पहचान बनाई। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रभारी बीके झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा डीएवी ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में समस्या-समाधान व आलोचनात्मक चिंत...