गोड्डा, जुलाई 24 -- महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी कास्टर्स टाउन देवघर, डीएवी सातर देवघर और मेजबान डीएवी ऊर्जानगर के छात्र छात्राओं ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: डीएवी कथारा में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभाकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान से हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग का खिताब डीएवी ऊर्जानगर ने अपने नाम किया। वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी कास्टर्स टाउन देवघर विजेता बना। अंडर 14 बालिका वर्ग में...