बोकारो, अप्रैल 15 -- सेक्टर 8 बी के डीएवी इस्पात विद्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेदकर की जयंती मनाई गई। विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंबेदकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में उनके जीवन, संघर्षों व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ व नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक समता व न्याय का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर झोपड़ी कॉलोनी में प्रतिमा पर माल्यार्पण यह भी पढ़ें- फाइल दो यह भी पढ़ें- बच्चों ने माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.