डीएवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग
मुजफ्फर नगर, जून 21 -- मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना में प्रबंध समिति की समयावधि समाप्त होने के बाद भी चुनाव नहीं कराने पर डीआईओएस ने ठोस कदम उठाया है। डीआईओएस ने शासकीय शक्तियों का प्रयोग करते हुए विद्यालय के वेतन खाते के एकल संचालन का आदेश जारी कर दिया है। अब इस खाते का नियंत्रण पूरी तरह प्रशासनिक हाथों में आ गया है। डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना इंटरमीडिएट स्तर तक सरकार द्वारा सहायता प्राप्त एक प्रतिष्ठित माध्यमिक विद्यालय है। इस शिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट एजूकेशन एक्ट और वेतन वितरण के सभी विधिक प्राविधान प्रभावी रूप से लागू होते हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग उन्होंने बताया कि विद्यालय की प्रबंध समिति का पिछला चुनाव 6 मार्च 2021 को मान्य घोषित किया था। तकनीकी रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.