रांची, जून 9 -- बुंडू, संवाददाता। बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल क्रांतिकारी नहीं बल्कि एक युगपुरुष थे। उन्होंने कम उम्र में ही जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार और राष्ट्रप्रेम आज भी प्रासंगिक हैं और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद किये गये बिरसा मुंडा कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौ...