पटना, मार्च 25 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, परसा बाजार में एलकेजी से 7वीं और नौवीं की वार्षिक परीक्षा के बाद बुधवार को 'फ्यूचर फोकस' अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक में हर विद्यार्थी पर विशेष चर्चा हुई। अभिभावकों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इससे पहले प्राचार्य मनोज कुमार झा के विद्यालय परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन करने के साथ बैठक की शुरुआत हुई। प्राचार्य ने कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं, विद्यार्थियों को रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और जीवन कौशल से सशक्त बनाना आवश्यक है। मौके पर शिप्रा, कृति, दीप्ति नवल, अंजलि, किरण, अनुप्रिया, उमा भारती, स्वाति, प्रियंका, रश्मि, भावना, ज्योति, प्रतिभा, सुनील, अतुल, शानु, अमित सिन्हा, रवि रंजन सहित सभी शिक्षकशिक्षिकाओं का योगदान रहा। प्राचार्य ने अभिभावकों के सहयोग ...