डीएल शुल्क पर भ्रम है तो ऑनलाइन जांचें
नोएडा, जून 20 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय यदि इसके शुल्क को लेकर कोई भ्रम है तो उसकी जांच ऑनलाइन कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर हर तरह के ड्राइविंग लाइसेंस के शुल्क की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लर्नर लाइसेंस के फार्म और आवेदन शुल्क की फीस 150 रुपये है। वहीं परीक्षा शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। दोबारा यदि परीक्षा देते हैं तो उसके लिए भी 50 रुपये शुल्क तय है। इसके अलावा बाकी निर्धारित शुल्क की जानकारी भी ऑनलाइन दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.