मधु सिंह, जुलाई 18 -- RTO services made online: सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर, लंबी कतारों और छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार आरटीओ के चक्कर लगाने की मजबूरी अब खत्म होने जा रही है। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) से जुड़ी 56 नई सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की 49 पहले से संचालित ऑनलाइन सेवाओं सहित अब कुल 105 सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हो गई हैं। इससे आरटीओ की करीब 95 प्रतिशत जन-केंद्रित सेवाएं फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस हो गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि इससे आम लोगों को राहत मिलने के साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों की भूमिका भी सीमित होगी। अब आवेदकों को नाम, पता, डुप्लीकेट दस्तावेज, एनओसी और अन्य अधिकांश कार्यों के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन, दस...