अररिया, फरवरी 1 -- अररिया, विधि संवाददाता। शनिवार को न्यायमंडल अररिया स्थित डीएलएसए आफिस में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्तागण एवं कायालय कर्मियों के बीच समन्वय बैठक की गई। बैठक में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन 02 की सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस बाबत डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओ को कई सुझाव दिए। इस बैठक में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि मिडिएशन ( मध्यस्थता) के दौरान पक्षकारों की शत् प्रतिशत उपस्थिति के लिए उन्हे समय से नोटिस निर्गत करें। इतनी ही नहीं, मध्यस्थता कायों के सफल संचालन एवं मध्यस्थता निर्णयों से शीघ्र ही पक्षकारों एवं संबंधित न्यायालयों को सूचित करने इत्यादि विभिन्न पहलुओं पर विचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.